कायमगंज: शमशाबाद ढाईघाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़त में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
शाहजहांपुर निवासी सीमू पुत्र तालिब फेरी लगाने शमशाबाद बाइक से जा रहे थे। तभी ढाई घाट रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे कायमगंज के गांव नगला बसोला निवासी चमन कुमार ने सीमू की बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए।दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।जहां डॉक्टर ने एक बाइक कुमार सीमू को मृत घोषित कर दिया।