अंबाह: विचोला रोड पर शराब के नशे में छत से सीढ़ियों पर गिरा व्यक्ति, सिर में आईं चोटें
Ambah, Morena | Oct 12, 2026 अंबाह। विचोला रोड निवासी मुकेश पुत्र चतुरीलाल सखवार (50) सोमवार को शराब के नशे में घर की छत से पैर फिसलने के कारण सीढ़ियों पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में कई जगह चोटें आईं। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अंबाह लेकर पहुंचे, जहां सोमवार दोपहर 2 बजे उनका उपचार जारी था।