बारुन: खरजावा के समीप से शराब और बाइक की जप्ती, की गई कार्रवाई
बारुण थाना क्षेत्र के खरजावा के समीप से शराब और बाइक को जप्त किया गया है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को देखते हैं धंधेबाज़ फरार हो गये. जिस मामले में बाइक पर लदे बोरे की तलाशी लेने पर 10 लीटर शराब बरामद किया गया है. इस मामले में बाइक व शराब को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.