माडा: देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने माड़ा में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली
देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने तहसील माड़ा स्थित एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में उन्होंने क्षेत्र के समस्त प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई