सांगानेर: केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल को सामाजिक संगठनों का मिल रहा समर्थन, जयपुर में महिला सुरक्षा मंच ने जताया आभार
केंद्र की मोदी सरकार के नारी शक्ति वंदन बिल को अब व्यापक समर्थन मिल रहा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया है। वही जयपुर में महिला सुरक्षा मंच ने कहा कि यह बिल न केवल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त करेगा,बल्कि समाज में समानता और भागीदारी की भावना को भी मजबूत करेगा।