गोगरी: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का आयोजन, 111 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शाम करीब चार बजे तक चला, जिसमें कुल 111 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश एवं महिला चिकित्सक डॉ. गुंजन कुमारी की देखरेख में किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर,