शिकोहाबाद: ट्रक की टक्कर से गिरी दीवार, चालक को टोकने पर पति को पीटा, बचाने आई पत्नी पर फेंकी ईंट, जमकर ईंट फेंकी, वीडियो वायरल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के घुनपई गांव में गुरुवार देर रात को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ट्रक असंतुलित होकर एक घर की दीवार से टकरा गया। टक्कर से दीवार ढह गई और शोर सुनकर वहीं का निवासी दिलीप बाहर आया। उसने ट्रक ड्राइवर से लापरवाही पर सवाल किया तो गांव का एक व्यक्ति वहां आकर गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते कई ग्रामीण इकट्ठा हो गए और दिलीप पर हमला बोल दिया।