फिरोज़ाबाद: कोटला के पास तेज रफ्तार में चल रही दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 बालक समेत 4 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र क्षेत्र के गांव कोटला के पास दो बाइको की जबरदस्त भिड़ंत हुयी है। हादसे मे एक बाइक सवार 1 बालक समेत 4 लोग घायल हुये है। जिसमे एक महिला भी शामिल है। मोके पर पहुंची पुलिस नें घायलों को एम्बुलेंस की मदत से जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है। बाइक सवार चारो लोग गढ़ी एबन के निवासी है मुस्तफाबाद शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे।