फिरोज़ाबाद: गांव सिकंदरपुर के समीप अज्ञात वाहन की रगड़ से बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के निकट हादसा हुआ है। बाजार से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन की रगड़ लग गयी। जिससे बाइक बिजली के पोल से टकरा गयी। हादसे मे बाइक सवार हर्ष नामक युवक की दर्दनाक मौत हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।