श्री किशोरी कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 17 जनवरी 2026 से श्री गोपाल आश्रम प्रांगण में किया जाएगा। कथा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा के साथ होगा। प्रतिदिन मध्यान 12 बजे से आचार्य निशांत मिश्रा द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।