बूरमू: ठाकुरगांव थाना में शांति समिति की बैठक, सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व हर्षोल्लास से मनाने के लिए
Burmu, Ranchi | Mar 25, 2025 सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंगलवार 5 बजे ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. सरहुल में 2 अप्रैल को तय रुट से ठाकुरगांव में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. 9 अप्रैल को उरूगुटू में रामनवमी के उपलक्ष्य में अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.