मेरठ: लालकुर्ती पैंट बाजार में साड़ी की दुकान में लगी भयंकर आग, लोगों में मची भगदड़, दमकल ने 2 घंटे में पाया काबू
Meerut, Meerut | Apr 20, 2026 मेरठ के लालकुर्ती पैंठ क्षेत्र में सोमवार शाम एक साड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान से काले धुएं के गुबार आसमान में छा गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।