आज दिनांक 17.06.2026 को समय लगभग 18:00 बजे थाना ताजगंज क्षेत्र में एक बंद मकान का छज्जा गिरने से एक व्यक्ति (उम्र लगभग 60 वर्ष) एवं एक बच्चा (उम्र लगभग 10 वर्ष) उसकी चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- श्री यतेन्द्र सिंह नागर, एसीपी ताजसुरक्षा।
@Uppolice @dgpup @CPAgra_