अनूपपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर द्वारा 6 जुलाई 2026, सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का वृहद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपस्थित रहेंगे ।