कैंपियरगंज: पीपीगंज में गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि और व्यापारी
गोरखपुर के पीपीगंज निवासी अभिषेक मद्धेशिया की आनंदलोक हॉस्पिटल में गॉल ब्लैडर स्टोन के ऑपरेशन के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक का ऑपरेशन एक सप्ताह पहले हुआ था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई।