इंदौर: राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री ने इसे महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णयों वाली बताया
Indore, Indore | May 20, 2025 इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय वाली बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजवाड़ा में इस तरह की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। वही इस बैठक में भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।