इंदौर: एमआर9 मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, लाखों के मोबाइल सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Indore, Indore | May 20, 2025 इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के एमआर-9 इलाके में अक्टूबर 2024 में हुई एक मोबाइल दुकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस चोरी में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और लाखों रुपये के चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। जिसमें चोरी गए कुछ मोबाइल एक्टिव पाए गए थे, जिनकी लोकेशन के आधार पर विजय नगर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है।