इंदौर: राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई आयोजित, मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- देवी अहिल्या को समर्पित है आज का दिन
Indore, Indore | May 20, 2025 इंदौर में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य कैबिनेट की बैठक इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में आयोजित की गई। यह बैठक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष रूप से इंदौर में रखी गई। बैठक को लेकर मंत्री प्रहलाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन मां अहिल्या को समर्पित है। जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।