अरवल: अरवल में सड़क हादसे में युवक की मौत, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया
Arwal, Arwal | Sep 18, 2025 खोखरी गांव निवासी 35 वर्षीय बसंत शाह की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मिले। वहीं अरवल‑जहानाबाद सांसद प्रतिनिधि राजू रंजन और मुखिया अभय सिंह भी पहुंचकर मृतक परिवार को सांत्वना दी गई