रामगंजमण्डी: सुकेत में डीजे पर गाने नहीं बजाने को लेकर विवाद, बदमाशों ने डीजे को लगाई आग, 3.50 लाख से अधिक का नुकसान
रामगंजमंडी के सुकेत में डीजे पर गाने नहीं बजाने की मामूली बात को लेकर तीन बदमाशों द्वारा घर के बाहर खड़े डीजे में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में डीजे मालिक को करीब 3 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। पीड़ित के अनुसार आग से डीजे के स्पीकर, पार लाइट, शार्प लाइट सहित अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।