छतरपुर: प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने मांगी पुलिस सुरक्षा
छतरपुर में प्रेम विवाह करने वाले एक बालिग युवक-युवती ने अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन सौंपा है।
दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से पहले महावीर मंदिर में विवाह किया और फिर कोर्ट मैरिज की। आरोप है कि विवाह से नाराज परिजन लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या बालिग युवक-युवती को अपनी पसंद से शादी करने के बाद पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📍 स्थान: छतरपुर, मध्यप्रदेश
#BundeliBhaukaalNews
#Chhatarpur #LoveMarriage #CourtMarriage #MahavirMandir MadhyaPradesh BreakingNews HindiNews