शाहबाद: करीमनगर बाईपास पर धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी का खनन
करीमनगर बाईपास पर अवैध रूप से मिट्टी खनन हो रहा है। बेखौफ होकर ट्रालियां दनदनाती हुई गुजर रही हैं। तहसील प्रशासन सूचना के बाद भी कार्रवाई नहीं कर पाया। हमारे दर्शक दौड़ती हुई ट्रालियों का यह जो वीडियो देख रहे हैं यह सोमवार को सुबह 9:00 बजे का है। शाम 3:00 तक ऐसे ही दनदनाती हुई आधा दर्जन ट्रालियां दौड़ती हुई नजर आई।