शेखपुरा जिले के रोड स्थित एक निजी सभागार में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन द्वारा दोपहर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं और ग्रामीणों ने किसानों की समस्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। यूनियन के नेता सुरेश महतो ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत से धान की फसल उपजाते हैं, लेकिन वर्तमान में उनकी फसल खरीदने वाला कोई नहीं है।