नवाबगंज: जैदपुर थाना चौराहा के निकट ईदगाह के सामने ई-रिक्शा पलटा, कार्यक्रम में जा रहे परिजन, एक युवक गंभीर रूप से घायल
जैदपुर थाना चौराहा ईदगाह के सामने सफदरगंज मार्ग पर सोमवार करीब 2 बजे एक ई रिक्शा अचानक अज्ञात कारणों के चलते पलट गया। ई रिक्शा में महिलाएं बच्चे और पुरुष सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार यह सभी सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव से सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली के निकट एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जिसमें एक युवक सुशील कुमार पुत्र राजमल घायल हुआ।