मंझनपुर: मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज बना सौदा, 20 हजार लेने के बाद भी नहीं बची जान, परिजनों ने गलत इंजेक्शन का लगाया आरोप
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी छोटू पुत्र स्व. इंद्रपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि छोटू के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें आनन-फानन में मंझनपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।