देेेवरिया: भटनी नगर पंचायत में तालाब सुंदरीकरण के नाम पर हुआ बड़ा खेल 30 लाख रुपए का निकाला गया भुगतान
Deoria, Deoria | Aug 24, 2025 देवरिया जिले के नगर पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है...इसकी बानगी भटनी नगर पंचायत में देखने में मिली...2022-23 में भटनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में एक पोखरी के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हुआ और विभाग ने 2025 तक शासन से आया पूरा 30 लाख रुपए ठेकेदार को पेमेंट कर दिया...लेकिन मौके पर आधा अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया...ठेकेदार और नगर पंचायत के अधिकारियों की मिली भगत से जमकर पैसे का बंदर बांट हुआ...स्थानीय लोगों ने जब मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की तो एक कमेटी बनी।कमेटी ने भी आज तक कोई रिपोर्ट न तो शिकायतकर्ता को दी ना तो जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी।इस मामले पर स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है और कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं.,यहां तक की सुंदरीकरण के नाम पर केवल खाना पूर्ति की गई है...ना तो लाइट जलती है और ना ही फव्वारा लगाया