हरदोई: अखिलेश पाठक का सपा कार्यालय में जोरदार स्वागत, सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- पार्टी को मजबूती देंगे
Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2026 समाजवादी पार्टी कार्यालय मे अखिलेश पाठक का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उनके कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।अखिलेश पाठक ने सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे पूरा करेंगे।