चकिया: चकिया में शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज
चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर करीब 03 वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 09 बजे जानकारी दी कि प्राप्त शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले में अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।