मुज़फ्फरनगर: कलेक्ट्रेट बना आपदा का मैदान, सायरन बजते ही प्रशासनिक मशीनरी दौड़ी, फायर टीम ने छत पर फंसे लोगों को बचाया
कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में आग लगने और लोगों के फंसने की काल्पनिक सूचना पर फायर ब्रिगेड,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।छत पर फंसे दो लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया।अधिकारियों ने आपदा के समय संयम व सतर्कता बरतने का संदेश देते हुए बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए