प्रखंड क्षेत्र के बसबिट्टा गांव में एक 25 वर्षीय विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीतम कुमार की पत्नी अमृता देवी के रूप में हुई है.घटना के समय घर के सभी सदस्य खेत में काम करने गए थे.ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है.