श्रीनगर: डीआरडीए निदेशक ने खुट्टी धुनैली पंचायत में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण
श्रीनगर प्रखंड के खुट्टी धुनैली पंचायत स्थित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई श्रीनगर व डब्लूपीओ का डीआरडीए निदेशक अमरेन्द्र कुमार ने बुधवार को दो बजे निरीक्षण किया। उक्त ग्राम पंचायत में विकास से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत अपशिष्ट प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण किया