महोबा जनपद के कुलपहाड़ कस्बा निवासी 50 वर्षीय रामकुंवर पत्नी स्वर्गीय पप्पू नामक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।