खरगोन जिले के देवलापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में बैठे युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार कैलाश पिता गुलाब अपने घर में काम कर रहे थे, तभी अचानक सांप अंदर घुस आया और उसके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद परिजन घबराए, लेकिन बिना झाड़-फूंक के तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।