गुना नगर: ग्राम झिर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई दबिश देकर एक लाख रुपये की अवैध मदिरा एवं लाहन जब्त
गुना।कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त, ग्वालियर संभाग संदीप शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।