बहराइच: बेझा गांव में काम करते समय बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काटा, हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के मूर्तिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेझा गांव में काम करते समय बुजुर्ग को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहा परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आये। जहां इलाज जारी है। हालत गंभीर बनी हुई है।