ईसागढ़: चिम्ला गांव में दबंग ने 40 वर्षीय महिला से की मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया
ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिमला गांव में दबंग द्वारा एक 40 वर्षीय महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार चिमला निवासी राम कुंवर बाई उम्र 40 वर्ष ने मंगलवार का दोपहर लगभग दो बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही रामपाल आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है ।