मांडर: पंडरा थाना क्षेत्र में एक जेवर दुकान में हुई लूट, लाखों के गहने लूट कर फरार हुए अपराधी
Mandar, Ranchi | Jun 13, 2024 राँची में दिनदहाड़े एक जेवर दुकान को अपराधियों ने लूट लिया है पंडरा थाना क्षेत्र के बाजरा में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए इस कांड को अंजाम दिया है मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी अचानक पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे और दुकानदार को अपने कब्जे में लेकर लाखों के गहने लूट कर फरार हो गए. तीनों अपराधी हथियार से लैस थे।