मांडर: ब्राउन शुगर के कारोबार करने वाले चार महिला शाहिद छह लोगों को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Mandar, Ranchi | Jun 12, 2024 रांची पुलिस और लखनऊ आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री करते चार महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया. एसएसपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर बारियातू क्षेत्र के रामेश्वरम लेन के पास कुछ लोगों द्वारा ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं. जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।