मांडर: लोहरदगा से नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
Mandar, Ranchi | Jun 12, 2024 झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से बुधवार को बूटी रोड मोरहाबादी स्थित आवास में लोहरदगा लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।