मिश्रिख: मछरेहटा में अज्ञात कारणों से महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के कंदवा गांव में रहने वाली एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया था। हालत बिगड़ने के बाद परिवार के सदस्यों के द्वारा महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण महिला को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है।