कोंडागांव: बेमौसम बारिश से कोंडागांव नगर में जलभराव, नालियों का गंदा पानी घरों में घुसा
कोंडागांव जिला मुख्यालय में सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, वहीं शहर के विभिन्न वार्डों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों से होते हुए घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का ...