देवेंद्रनगर: पन्ना: बृजपुरकुएं के पानी में तैरता मिला मादा तेंदुए का शव, वन विभाग में हड़कंप
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने वन विभाग के अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। उत्तर वन मंडल पन्ना के देवेंद्र नगर रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीट बृजपुर (कंपार्टमेंट नंबर-99) में एक गहरे कुएं के अंदर एक मादा तेंदुए का शव तैरता हुआ मिला। रोजाना की तरह आज, शुक्रवार 22 मई को कुएं की रखवाली कर रहे चौकीदार मानिक लाल के प