सदर: प्रयागराज: बहादुरगंज बताशा मंडी में व्यापारियों ने रंगे हाथ शातिर चोर को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Sadar, Allahabad | May 16, 2026
कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज बताशा मंडी के पास एक शातिर चोर को स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक पकड़ा गया चोर पहले भी कई बार इलाके से लोगों का सामान चुराकर रफूचक्कर हो चुका था। आज फिर वह चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था।