अमरोहा: अमरोहा में इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने को लेकर विवाद, विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
Amroha, Amroha | Jun 19, 2026 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद विवाहिता ने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।