उदयपुर: उदयपुर के शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय में अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन
उदयपुर के शासकीय राजकुमार धीरज सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को बीए बीएससी एवं बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर की गई। अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी गई।