अजयगढ़: करोड़ों के कॉलेज भवन में दरारों से मचा हड़कंप NSUI ने FIR और उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग।
अजयगढ़ में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय अजयगढ़ का नया भवन निर्माण के कुछ ही वर्षों में जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों, बाउंड्रीवॉल और कई हिस्सों में आई बड़ी-बड़ी दरारों ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बुधवार को एनएसयूआई ने इस मामले को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल द