मथुरा: दलित दुल्हन की बारात में मारपीट का मामला, ठाकुर समाज का दावा- उन्होंने बारात नहीं रोकी, आरोप वारतीयों पर पहले मारपीट का
रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ठाकुर समाज के लोग बड़ी संख्या में एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उनका दावा है कि दलित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और साजिश का हिस्सा हैं। ठाकुर समाज का आरोप है कि असल में बारात में मौजूद लोगों ने ही पहले मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की और मारपीट की