गोरखपुर: तुर्कमानपुर कार्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष ने महा हड़ताल के बारे में जारी किया वीडियो संदेश
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब सरकारी कर्मचारी महा हड़ताल करने की तैयारी में लग गए हैं। इसकी घोषणा दिल्ली से कर दी गई है। जिले में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो संदेश जारी कर सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर इस महा हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की गई है।