बस्तर: विवेकानंद स्कूल में तीन दिवसीय एआई और रोबोटिक प्रशिक्षण दिया गया, बस्तर के छात्र-छात्राओं ने सीखी भविष्य की तकनीकें
Bastar, Bastar | Apr 22, 2026 जगदलपुर, 22 अप्रैल 2026/ बस्तर के युवाओं को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। धरमपुरा स्थित विवेकानंद स्कूल में 20 से 22 अप्रैल 2026 तक छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उभरती तकनीकों पर आधारित एक विशेष तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क