सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया, सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं को दी प्राथमिकता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों का बड़कला बॉर्डर, काली नदी चौकी बॉर्डर, गागलहेड़ी, देहरादून चौक, घंटाघर, अंबाला रोड, शाहजहाँपुर चौकी व सरसावा बॉर्डर तक बुधवार शाम 6:00 बजे विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।